Independence Day 2020 / लाल किले से PM मोदी का चीन-पाक पर हमला, कहा - LoC से लेकर LAC तक जिसने भी आंख दिखाई, देश ने उसी भाषा में जवाब दिया

By: Pinki Sat, 15 Aug 2020 09:32:19

 Independence Day 2020 / लाल किले से PM मोदी का चीन-पाक पर हमला, कहा -  LoC से लेकर LAC तक जिसने भी आंख दिखाई, देश ने उसी भाषा में जवाब दिया

कोरोना काल में देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7वीं बार लालकिले पर झंडा फहराया। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने कहा कि LoC से लेकर LAC तक, देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख दिखाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से हुंकार भरते हुए कहा कि LoC से लेकर LAC तक जिसने भी हमें आंख दिखाई है। हमने उन्हें माकूल जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे जवान क्या कर सकते हैं इसे पूरी दुनिया ने लद्दाख में देखा। भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरा देश एक जोश से भरा हुआ है। संकल्प से प्रेरित है और सामर्थ्य पर आगे बढ़ रहा है। हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देख लिया है। मैं आज मातृभूमि पर न्योछावर सभी वीर जवानों को लाल किले की प्राचीर से आदरपूर्वक नमन करता हूं।

उन्होंने कहा, 'आतंकवाद हो या विस्तारवाद, आज भारत डटकर मुकाबला कर रहा है। दुनिया का भारत पर विश्वास मजबूत हुआ है। पिछले दिनों भारत संयुक्त राष्ट्र में 192 में से 184 वोट हासिल कर अस्थायी सदस्य चुना गया। विश्व में हमने कैसे यह पहुंच बनाई है, यह इसका उदाहरण है। जब भारत मजबूत हो, भारत सुरक्षित हो, तब यह संभव होता है। भारत का लगातार प्रयास है कि अपने पड़ोसी देशों के साथ अपने सदियों पुराने सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्तों को और गहराई दें। दक्षिण एशिया में दुनिया की एक चौथाई जनसंख्या रहती है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत के जितने प्रयास शांति और सौहार्द के लिए हैं, उतनी ही प्रतिबद्धता अपनी सुरक्षा के लिए, अपनी सेना को मजबूत करने की है। उन्होंने कहा कि भारत अब रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए भी पूरी क्षमता से जुट गया है। देश की सुरक्षा में हमारे बॉर्डर और कोस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर की भी बहुत बड़ी भूमिका है।

पीएम ने कहा कि हिमालय की चोटियां हों या हिंद महासागर के द्वीप, आज देश में रोड और इंटरनेट कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है, तेज़ गति से विस्तार हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत ने असाधारण समय में असंभव को संभव किया है। इसी इच्छाशक्ति के साथ प्रत्येक भारतीय को आगे बढ़ना है। वर्ष 2022, हमारी आजादी के 75 वर्ष का पर्व, अब बस आ ही गया है। उन्होंने कहा कि हमारी Policies, हमारे Process, हमारे Products, सब कुछ सर्वश्रेष्ठ होने चाहिए, तभी हम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर पाएंगे।

उन्होंने कहा, 'आज जो हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे मां भारती के लाखों बेटे-बेटियों का त्याग-बलिदान और समर्पण है। आज आजादी के वीरों, रणबांकुरों का नमन करने का पर्व है। हमारी सेना-अर्धसैनिक बलों के जवान, पुलिस के जवान, सुरक्षाबलों से जुड़े हर कोई, मां भारती की रक्षा में जुटे रहते हैं। आज उनकी सेवा को भी नमन करने का पर्व है। अरविंद घोष की आज जयंती है। क्रांतिकारी से आध्यात्मिक ऋषि बने। आज उन्हें भी याद करने का दिन है। कोरोना के चलते आज बच्चे नजर नहीं आ रहे। कोरोना के संकट में मैं कोरोना वॉरियर्स को नमन करता हूं।'

ये भी पढ़े :

# 74वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में आत्मनिर्भर भारत पर भी बोले मोदी, कही मेक फॉर वर्ल्ड की बात

# Independence Day 2020 / पीएम मोदी ने कहा- कोरोना के बीच 130 करोड़ लोगों ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया है, हम यह करके रहेंगे

# स्वतंत्रता दिवस 2020 : प्रधानमंत्री मोदी को महसूस हुई बच्चों की कमी, बोले - 'आज बच्चे नहीं आ पाए'

# 74वें स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना को लेकर बोले मोदी, संकल्प शक्ति से जंग जीतेगा भारत

# Independence Day 2020 : लाल किले पर प्रधानमत्री मोदी ने फहराया तिरंगा, पांच स्तरीय रहा सुरक्षा घेरा, तैनात स्नाइपर

# Independence Day 2020 : सिर्फ आज ही नहीं हर रोज मनाया जाता हैं यहां आजादी का जश्न, फहराया जाता हैं तिरंगा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com